परवेज अख्तर/सिवान: शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम गांव स्थित हाईवे पर 9 दिसंबर की सुबह हुई एक अखबार की वाहन से लूटपाट के मामले में फरार बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। बता दें कि नौ दिसंबर की सुबह चार बजे एक हिंदी दैनिक अखबार के वाहन के चालक से चाकू के बल पर दो बदमाशों ने 1800 रुपए व अन्य सामान की लूटपाट कर ली थी।
इसमें चालक दारौंदा थाना क्षेत्र के सवान विग्रह निवासी राजेश कुमार सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ओरमा नवका टोला गांव निवासी प्रदुमन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर रुपए की बरामदगी कर ली थी, लेकिन एक आरोपित घटनास्थल से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी। महादेवा ओपी प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर ओरमा मौजे गांव से अमरजीत बिंद के पुत्र कन्छेदवा उर्फ अरविंद कुमार बिंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…