सिवान: चाकूबाजी मामले में अभियुक्त धराया, जेल

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाना के जयजोर गांव में बीते शुक्रवार की अहले सुबह खेत की डरार को लेकर चाकुबाजी कर दो लोगों को घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त तुफानी साह के पुत्र शिवजी साह है. जिसे गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया.

गौरतलब हो कि बीते शुक्रवार की सुबह ब्रह्मस्थान के समीप खेत के डरार को लेकर अभियुक्त द्वारा पीड़िता सरसवती देवी पति श्रीकिसुन साह के साथ मारपीट करते हुए दाहिने हाथ पर चाकु मार कर घायल कर दिया. वहीं बच बचाव करने आये पीड़िता के नाती सुशील कुमार गुप्ता पिता हीरालाल साह को छाती के नीचे चाकु मार कर घायल कर दिया था. घटना के बाद दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया गया था. इस मामले में पीड़िता सरस्वती देवी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026