सिवान: प्रशासनिक अधिकारी छठ घाटों का करते रहे भ्रमण, शिविर लगाकर की गई व्रतियों की सेवा

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
जिले में छठ पूजा को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखे। सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने के लिए प्रतिनियुक्त प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस बल तैनात दिखे। एक तरफ जहां एडीएम जावेद अहसन अंसारी, डीसीएलआर सह प्रभारी डीआरडीए निदेशक शहबाज खान, सदर एसडीओ सुनील कुमार, एसडीपीओ फिरोज आलम, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार जिला प्रशासनिक शिविर में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। वहीं अन्य वरीय पदाधिकारी सहित यातायात थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह व अपर थानाध्यक्ष शाहजहां खान दल बल के साथ लगातार छठ घाटों का भ्रमण करते रहे। पर्व के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना शहर में ना हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हर घाट और चौक चौराहे के लिए एक हजार जवानों की तैनाती की गई थी। हर तालाब में भक्तों को परेशानी ना हो इसके लिए जवानों की ओर से लोगों को दिशा निर्देश दिए जा रहे थे।

रविवार की दोपहर से सोमवार की सुबह तक शहर के दाहा नदी पुल से दो-पहिया, तीन पहिया समेत अन्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। वहीं दूसरी ओर शहर के पुलवा घाट पर इंडिया गठबंधन में शामिल दलों द्वारा बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी की देखरेख में सहायता शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर के माध्यम से छठ व्रतियों को अर्घ्य के लिए गाय का दूध, दातून व चाय का वितरण किया गया। शिविर में रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव, जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, राजद नगर अध्यक्ष ई. रमेश कुमार, मुजफ्फर इमाम, प्रो. हारुन शैलेंद्र, प्रो. महमूद हसन अंसारी, प्रेम प्रकाश यादव, उपेंद्र यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वहीं जनसुराज द्वारा शिविर लगाकर सामाजिक समरसता की मिशाल पेश की गई। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित छठ घाटों पर छठव्रतियों की सेवा की गई। शिविर में जिलाध्यक्ष इंतखाब अहमद, जिला प्रवक्ता डा. शहनवाज आलम, उपाध्यक्ष नरसिंह चौहान, अधिवक्ता गणेश राम, जिला सचिव नूर आलम सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष रानू श्रीवास्तव सहित अन्य जनसुराज के अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024