सिवान: सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों को गुलाब देकर अनुपालन की दी गई सलाह

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर शनिवार को पुलिस सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर लोगों को अपराध पर नियंत्रण एवं शराब बिक्री पर नियंत्रण करने के लिए सहयोग की अपील की गई। साथ ही आम लोगों की सुरक्षा को ले जागरूक किया गया। जानकारी के अनुसार महाराजगंज में पुलिस सप्ताह पर एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने राजेंद्र चौंक बिना हेलमेट चला रहे बाइक चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। पदाधिकारीद्वय ने बाइक चालकों को सुरक्षा की दृष्टिकोण से बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने की सलाह दी। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने लिए जागरूक किया।

इस मौके पर करीब 50 से अधिक बाइक चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। वहीं पचरुखी थाना परिसर में पुलिस सप्ताह मनाया गया। इस दौरान लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र में शांति बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण पर सहयोग की अपील की गई। साथ ही होली व शबेबरात पर्व को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष रामबालक यादव एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम समेत लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह आप पुलिस सप्ताह मना रहे हैं, वैसे ही होली व शबेबरात आपस में मिलजुलकर मनाएं। इस मौके पर पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पंडित, आरओ अनुभव राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार आडवाणी, नंनदलाल राम, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024