सिवान: 34 दिन बाद फिर से गुलजार हुए स्कूल, पटरी पर लौटी शिक्षा व्यवस्था

परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना की तीसरी लहर के प्रभाव के कारण करीब 34 दिनों से बंद जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार से खुल गए। इससे शिक्षा व्यवस्था पटरी पर लाैट आई है। हालांकि पहले दिन स्कूलों में बच्चों की काफी कम संख्या रही। बच्चों में स्कूलों को खुल जाने से काफी खुशी देखने को मिली। सभी छात्र मास्क पहनकर विद्यालय पहुंचे। इस दौरान विद्यालयों में शारीरिक दूरी का अनुपालन कराते हुए बच्चों को बैठने की व्यवस्था की गई थी। गौरतलब हो कि कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आने के बाद सरकार ने सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक के 50 प्रतिशत व कक्षा नौवीं से बारहवीं तक, कोचिंग संस्थानों व कालेजों को सोमवार से शत प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने का आदेश जारी किया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि सोमवार से जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय सरकार के आदेशानुसार खोल दिए गए हैं। हालांकि इस दौरान आनलाइन शिक्षण कार्य को प्राथमिकता दिया जाएगा। इसके अलावा केंद्र तथा राज्य आयोग द्वारा आयोजित नियोजन संबंधी परीक्षाएं और विभिन्न बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं का संचालन किया जाएगा। कोरोना महामारी को लेकर जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने को लेकर समय-समय पर टीम बनाकर विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर गाइडलाइन की अनदेखी करते हुए पाया जाता है तो संबंधित विद्यालयों पर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026