परवेज अख्तर/सिवान: लंबे इंतजार के बाद जिले के 6 थानों को पूर्ण थाना का दर्जा मिला है.कैबिनेट की संस्तुति के बाद एसपी अमितेश कुमार के आदेश के आदेश पर रविवार से सभी 6 ओपी ने थाना के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया. एसपी अमितेश कुमार ने महादेवा थाना का फीता काटकर उद्घाटन किया. महादेवा, नबीगंज, एम एच नगर,नबीगंज ,सराय व धनौती थाना को दुल्हन की तरह सजाया गया था.
इसके विधिवत शुभारंभ के अवसर पर पूजा पाठ का भी आयोजन किया गया था.पूर्ण थ्सन का दर्जा मिलने के बाद से आम लोगों के साथ ही थाना कर्मियों में भी खुशी देखी जा रही थी.हालांकि इन थानों को प्राथमिकी दर्ज करने के लिये कुछ दिन का इंतजार करना होगा.इसका कारण है कि इनके क्षेत्र में भी बढ़ोतरी होनी है. इसका नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से प्राथमिकी भी शुरू हो जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…