सिवान: सदर अस्पताल में मरीज की मौत के बाद स्वजनों ने की तोड़फोड़

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार की देर रात एक मरीज की मौत के बाद उसके स्वजन आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्वजनों ड्यूटी पर कार्यरत डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया। स्थिति बिगड़ते देख चिकित्सक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टाउन थाना की टीम ने आक्रोशितों को किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मृतक नगर थानाक्षेत्र के आनंद नगर निवासी वसीम अहमद बताए जाते हैं। बताया जाता है कि सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी वसीम अहमद घर में गिरकर बेहोश हो गए थे।

स्वजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से गुस्साए स्वजनों ने इलाज में लापरवाही व देरी करने का आराेप लगाते हुए हंगामा व तोड़फाेड़ करना शुरू कर दिया। इसके बाद ड्यूटी पर तैनात डा. मुकेश कुमार रंजन किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश पड़ित दल-बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर आक्रोशितों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया।

इलाज शुरू ना कर पहले पर्चा बनाने का लगा रहे थे आरोप :

घटना के बाद मृतक के स्वजनों का आरोप था कि जब वे मरीज को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने पहले पर्चा बनवाने के लिए कहा। जब पर्चा बनवाने के लिए काउंटर पर पहुंचे तबतक मरीज की स्थिति बिगड़ती चली गई। जब चिकित्सक ने इलाज शुरू किया तब तक देर हो चुकी थी। इसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस संबंध में चिकित्सक डा. मुकेश कुमार रंजन ने कहा कि हमलोग कभी नहीं चाहते हैं कि किसी भी मरीज की जान जाए। सब कुछ करने के बाद भी स्वजन हम सभी डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों पर टूट पड़ते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026