सिवान: दो वर्ष बाद ईदगाहों में आज सिद्दत के साथ अदा होगी ईद की नमाज

परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को प्रेम व भाइचारे का प्रतीक ईद-उल-फितर मनाया जाएगा. दो वर्ष बाद रोजेदारों को ईदगाहों में सिद्दत के साथ नमाज अदा करने का मौका मिला है. कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष से ईदगाहों में नमाज अदा नहीं कर पा रहे थे. ईद को लेकर ईदगाहों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई भी की गयी है. नमाजियों के बैठने की व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है. ईदगाह के अलावे जगह-जगह मस्जिद परिसर में भी नमाज अदा की जाएगी. नमाज के बाद मुसलमान भाई एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे. सप्ताहभर से सभी लोग अपने स्तर से पर्व की तैयारी पूरी कर ली है. सोमवार को बाजार में खासी चहल-पहल रही. सुबह से ही शहर के मुख्य बाजार में रेडीमेड दुकान, सेवई, फल व साज-सज्जा की दुकानों पर लोग पहुंचने लगे.

हालांकि, दोपहर में धूप की तपिश तेज होने से बाजार में भीड़ कम दिखाई दी. लेकिन, शाम होते ही बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ अधिक होने से लोग जाम से हलकान भी रहे. बाजार में लच्छा सेवई की मांग अधिक रही. हालांकि, मारूति व फेनी सेवई की भी लोगों ने जमकर खरीदारी की. सेवई के थोक विक्रेता आफताब कुरैशी ने बताया कि मारूति सेवई 140 रुपए प्रति किलो की दर से बिका. वहीं फेनी की कीमत 160 रुपए प्रति किलो रही. जबकि, लच्छा सेवई सौ रुपए किलो की दर से बिकी. इधर पर्व को लेकर समाहरणालय सभागार में एक बैठक की गई. जिसमें शांतिपूर्ण, सौहाद्रपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में ईद मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक और ऐतिहातन तैयारी की समीक्षा की गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026