सिवान: छोटे छोटे व्यवसायियों को दैनिक जामा योजना से जोड़े अभिकर्ता: अध्यक्ष

सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय में दैनिक जामा अभिकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सोमवार को सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक मुख्यालय में दैनिक जामा अभिकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बैंक के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की. अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस योजना की शुरुआत वर्ष 2010 में मेरे ही कार्यकाल में हुआ था. वर्तमान समय में लगभग 100 बेरोजगार व्यक्तियों को अभिकर्ता के रूप में नियुक्ति करते हुए रोजगार दिया जा रहा है.यह बैंक और सीवान जिले के लिए गौरव की बात है. बैंक भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त बैंक है तथा 106 वर्ष से सीवान जिला में कार्यरत है. उन्होंने कहा कि छोटे छोटे व्यवसायियों को दैनिक जामा योजना से जोड़ा ताकि बैंक का अधिक से अधिक व्यवसाय बढ़ सके. उन्होंने संयुक्त देयता समूह का गठन को लेकर भी निर्देश दिया.

अच्छे व्यवसायियों से संपर्क स्थापित कर बैंक की शाखाओं में खाता खुलवाने को लेकर भी चर्चा की गई.खाताधारकों से वसूली की गई राशि को ससमय प्रविशिष्ट करने का बात कही गई. बताया गया कि दैनिक जामा खाताधारकों से ससमय राशि की वसूली की जाए ताकि उनके मोबाइल पर मैसेज जाए. सभी अभिकर्ताओं को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत आच्छादित करने पर भी विचार विमर्श किया गया. सभी को शाखा के द्वारा परिचय पत्र निर्गत करने पर भी चर्चा की गई. मौके पर प्रबंध निदेशक निकेश कुमार, प्रशासी पदाधिकारी आलोक कुमार वर्मा, वरीय प्रबंधक रणजीत सिंह, स्थापना प्रभारी दुर्गा प्रसाद वर्मा मौजूद रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026