सिवान: जेल में कैदियों को खिलाया गया अल्बेंडाजोल तथा डीईसी की दवा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में 20 सितंबर से  चल रहे मास ड्रग एडमिन्स्ट्रिेशन का कार्यक्रम  के तहत शनिवार को  जेल के बंदियों सहित जेल में कार्यरत पदाधिकारी व कर्मचारियों को अल्बेंडाजोल तथा डीईसी की गोलियां खिलायी गई. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी अथवा जिला वेक्टर बॉर्न ​डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी  एमआर रंजन जेल अधीक्षक सहित तमाम देव के पदाधिकारियों को डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की दवा   खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया . उन्होंने एक कैदियों एवं पदाधिकारियों को बताया  कि सर्वजन दवा सेवन  कार्यक्रम फाइलेरिया से बचाव के लिए चलाया जा रहा है. फाइलेरिया परजीवी से होने वाली मुख्य बीमारियां हाथी पांव एवं हाइड्रोसील है.

जिसमें हाथीपाँव का कोई इलाज नहीं है. लेकिन साल में एक बार फाइलेरिया से बचाव की दवा खा लेने से इस बीमारी से बचा जा सकता है. इसके तहत राज्य की काराओं में मौजूद बंदियों तथा जेल में कार्यरत पदाधिकारी तथा कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को दवा खिलाई जा रही है. ताकि उनको इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके. जेल में बंद करीब 12 सौ से अधिक कैदियों को एल्बेंडाजोल एवं डीईसी की दवा खिलाई गई. इस अवसर पर डॉ देवेश कुमार, जेल अधीक्षक संजीव कुमार सहित  जेल के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026