सिवान: गोवर्धन पूजा के बाद शुरू होंगी सभी तरह के मांगलिक कार्यक्रम

✍️परवेज अख्तर/सिवान:
मांगलिक कार्यक्रमों पर लगा विराम गोवर्धन पूजा के साथ फिर से शुरू हो जाएगा। गोवर्धन पूजा के बाद बुधवार से ही मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन अपने-अपने घरों में कराने वाले लोग मुहूर्त दिखाने आचार्य के द्वार पहुंचे और शुभ तिथि को लेकर घंटों चर्चा की। आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि 24 नवंबर को तुलसी विवाह होने के बाद ही शुभ कार्य शुरू होंगे। वहीं दिसंबर में खारमास लगने से एकबार फिर सगाई-शादी जैसे शुभ कार्यों पर पुन: रोक लगा जाएगी। ऐसे में लोग शादी-विवाह के अलावा गृहप्रवेश के लिए चर्तुमास खत्म होने तक इंतजार करना होगा। 23 नवंबर से 15 दिसंबर तक शादियों के 12 दिन शुभ है। इन 12 दिनों में ही बैंड, बाजा और बारात निकालने की तैयारी करनी होगी। जानकारी के अनुसार नवंबर में शादी विवाह के पांच मुहुर्त हैं, जबकि दिसंबर में भी नौ शुभ मुहुर्त में शहनाइयां बजेंगी। आचार्य ने बताया कि इसके बाद दिसंबर में ही धनु संक्रांति खरमास दोष होने के बाद पुन: मांगलिक कार्यक्रम पर विराम लग जाएगा। विवाह संबंधी मामलों में देव गुरु वृहस्पति व शुक्र ग्रह की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। देव गुरु वृहस्पति व शुक्र को दांपत्य सुख का कारक माना जाता है। जब यह दोनों ग्रह या इनमें से शुक्र ग्रह अस्त हो जाते हैं तो विवाह जैसे शुभ कार्यों की मनाही हो जाती है। शादियों के शुभ मुहूर्त को देखते हुए लोग अभी से ही हलवाई, मंडप, मैरेज हाल से लेकर होटल और गाड़ियों तक बुक करने में जुट गए हैं। बता दें कि इस साल जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं थे, क्योंकि इस अवधि में भगवान विष्णु योग निद्रा में चले गए थे। इस अवधि में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं होते हैं।

नवंबर व दिसंबर में विवाह के शुभ मुहुर्त :

नवंबर में शादी के लिए पांच दिन शुभ मुहुर्त है। 23 नवंबर, 24 नवंबर, 27 नवंबर, 28 नवंबर और 29 नवंबर विवाह के शुभ दिन हैं। इसी तरह दिसंबर में सात दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं। ये दिन 5 दिसंबर, 6 दिसंबर, 7 दिसंबर, 8 दिसंबर, 9 दिसंबर, 11 दिसंबर और 15 दिसंबर हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026