✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक मोबिल की दुकान में घुस गई. जिसमें दुकानदार आयुष गुप्ता घायल हो गया.घटना के संबंध में दुकान मालिक आयुष गुप्ता ने बताया कि मेरा स्टेशन रोड में मोबिल की दुकान है और मेरे यहां विभिन्न कंपनियों की मोबिल की बिक्री होती है.बुधवार को मैं दुकान में बैठ कर दुकान का हिसाब कर रहा था. तभी दोपहर में अचानक अनियंत्रित पिकअप मेरे दुकान में घुस गई. जिसका चक्का मेरे पैर पर पड़ गया और मुझे चोट लगी.जिसमें वह दुकान में सजा कर रखा हुआ तकरीबन पांच से छः लाख रुपए का मोबिल कुचल दिया.
मैं अभी कुछ समझ पाता तब तक वह दुकान में घुस गई और मैं चिल्लाने लगा. जिसके बाद चालक पिकअप छोड़ फरार हो गया.हालांकि स्थानीय लोगों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया है.जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय नगर थाना को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंचकर पिकअप जप्त करते हुए मामले की जांच में जुट गई.वहीं लोगों ने यह भी बताया कि जो पिकअप दुकान में घुसी है उससे मुर्गे की ढूलाई होती है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…