सिवान: मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने दिया धरना जारी

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष अपनी मांगों को ले धरना-प्रदर्शन किया। भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सीडीपीओ कार्याल के समक्ष प्रखंड अध्यक्ष इंदु कुमारी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मांगें पूरी होने तक धरना का निर्णय लिया गया। इस अवसर प्रखंड सचिव सरस्वती देवी, प्रभा देवी, रामवती देवी, हलीमा खातून, मीना देवी, रंजना कुमारी, आदि शामिल थीं।

वहीं दरौली प्रखंड मुख्यालय पर प्रखंड अध्यक्ष पूर्णिमा देवी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने पांच सूत्री मांगों को ले धरना दिया। मौके पर सुनीता पांडेय, संजू यादव, पुष्पा रानी, मीना देवी, गुड़िया देवी समेत काफी संख्या में सेविका-सहायिका उपस्थित थीं। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष इलायची देवी के नेतृत्व में सेविका-सहायिकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस मौके पर सेविका-सहायिकाओं ने ओपी, प्रखंड कार्यालय होते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर आसमा बेगम, सविता, रीना, किरण, आशा, प्रेमशिला, बबीता, गीता आदि शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026