✍️परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को जिले के आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में मार्च निकालकर विरोध जताया। मार्च शहर के गांधी मैदान से शुरु होकर अस्पताल मोड़, बाटा मोड़, दरबार रोड, जेपी चौक, पटेल चौक होते हुए गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर स्मृति पार्क मेंं पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं ने दस हजार रूपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने की मांग की।
प्रमिला देवी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन द्वारा अपने घोषणा पत्र में सरकार बनने पर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय को दोगुना करने का वादा किया गया था, लेकिन प्रतिनिधि मंडल से महागठबंधन के नेता नहीं मिल रहे है और ना हीं उनकी समस्याओं से अवगत हो रहे है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश के आलोक में ग्रेच्युटी भुगतान किया जाए और केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए क्रमश: ग्रेड सी और ग्रेड डी में समायोजित किया जाए। कहा कि जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा प्राप्त नहीं हो जाता है, तब तक सेविका को 25 हजार और सहायिका को 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय राशि दिया जाए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…