सिवान: मांगों को ले आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की हड़ताल जारी

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में पांच सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका अपनी पांच सूत्री मांगों पर अड़ी रहीं। जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष प्रमिला देवी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने धरना प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों से संबंधित नारे लगाए। गोरेयाकोठी प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष उमा कुमारी की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया गया।

मौके पर राज्य अंकेक्षक बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के गौतम कुमार ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं कर रही है। मौके पर पूनम श्रीवास्तव, विभा कुमारी आदि ने उपस्थित थीं। वहीं दरौली प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड अध्यक्ष पूर्णिमा देवी की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने धरना दिया तथा अपनी मांगों से संंबंधित सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। इस मौके पर उपाध्यक्ष सिमिता देवी, कोषाध्यक्ष संध्या देवी, उपसचिव मीरा देवी, सचिव सुनीता पांडेय, संजू यादव, पुष्पा रानी आदि उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024