परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेपी चौक पर महात्मा फुले समता परिषद के तत्वावधान में सम्राट अशोक की तुलना औरंगजेब से करने के विरोध में गुरुवार को लेखक दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन किया किया गया। हेमंत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस दौरान केन्द्र सरकार से दया प्रकाश सिन्हा को दिए गए पद्मश्री व साहित्य अकादमी पुरस्कार समेत अन्य सभी पुरस्कार वापस लेने की मांग की गई। साथ ही लेखक पर राष्ट्र के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में देशद्रोह का मुकदमा चलाने व उनके द्वारा सम्राट अशोक से संबंधित लिखी गई पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।
राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से अपील अविलंब कार्रवाई की मांग करते हुए कहा गया कि केन्द्र सरकार तत्काल कार्रवाई नहीं करती है तो महात्मा फूले समता परिषद इस मुद्दे पर अभियान चलाएगी। हेमंत सिंह कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी को इस देश के लोग कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। मौके पर जिला परिषद सदस्य रामदुलार वर्मा, ओमप्रकाश कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, विजय कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, बबलु कुमार, नंदलाल कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाह व सुरेंद्र कुशवाहा समेत मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…