परवेज अख्तर/सिवान: शहर के वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में गुरुवार को एसबीआइ की ओर से अखिल भारतीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का शुभारंभ दी प्रज्जवलित कर किया गया। प्रतियोगिता में उत्क्रमित हाईस्कूल महाराजगंज की छात्रा अंकिता कुमारी व निकिता कुमारी ने प्रथम, इस्लामिया हाईस्कूल सह प्लस टू के छात्र आदित्य कुमार चौरसिया व साकिब अली ने द्वितीय व हाईस्कूल सह इंटर कालेज नौतन के आदित्य कुमार व अभिजीत श्रीवास्तव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेंद्र पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंकिता कुमारी व निकिता कुमारी को शील्ड के साथ प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को 10 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 7500 रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। एलडीएम ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं में वित्तीय शिक्षा के बारे में जागरुकता सृजित करना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…