परवेज अख्तर/सिवान: पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रधानमंत्री मोदी जी गरीब, मजदूर के लिए मुफ्त अनाज योजना एवं मुफ्त टीकाकरण अभियान की घोषणा का स्वागत किया. भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने कहा कि मोदी जी गरीबी देखें है।आज करोना वैश्विक महामारी में गरीब, मजदूरों के सामने रोजगार की समस्या एवं आर्थिक संकट पैदा हुआ है. गरीब, मजदूर भूखे नहीं सोये इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने नम्बर माह तक 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त में अनाज देने की घोषणा की जिससे इनके चेहरे पर खुशी की लहर है.
दूसरी तरफ करोना का टीका 21 जून से 18 साल के ऊपर सभी लोगों को मुफ्त में लगेगा इसकी घोषणा की. जिससे युवा वर्ग, बुजुर्ग महिला सबमें खुशी है. भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी जी को बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के गरीब, मजदूर, युवा, बुजुर्ग, महिला सभी वर्गों के तरफ से बधाई दी. बधाई देने वालों में मंडल महामंत्री राजेश गिरि, विनोद पांडे, सुभाष गिरि, परशुराम पांडेय, विपुल सिंह, फिरोज गांधी, मुन्ना साह सहित कार्यकर्ता हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…