सिवान: 17 तक भरा जाएगा वार्षिक माध्यमिक परीक्षा का फॉर्म

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में 2024 में आयोजित होने वाली वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के लिए 17 सितंबर तक आनलाइन फार्म भरा जाएगा। बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा 2024 में सम्मिलित होने के लिए नियमित व स्वतंत्र कोटि के पंजीकृत और अनुमति प्राप्त छात्र-छात्राओं का मूल पंजीयन कार्ड जारी कर दिया है। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक बोर्ड की वेबसाइट से मूल पंजीयन कार्ड व परीक्षा फार्म डाउनलोड कर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएंगे।

पंजीयन कार्ड पर भरे हुए छात्र-छात्राओं के पूर्ण विवरण के अनुसार ही परीक्षा फार्म भरकर दो प्रति में अपने स्कूल के प्रधान के पास जमा करेंगे। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि सिर्फ मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधान द्वारा ही वैध छात्र-छात्राओं का परीक्षा फार्म भरा जाएगा और निर्धारित शुल्क जमा किया जाएगा। जिन स्कूलों की मान्यता और संबद्धता रद, निलंबित या वापस ले ली गई है, वैसे स्कूल से परीक्षा फार्म नहीं भरा जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024