परवेज अख्तर/सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर हरिजन टोली गांव स्थित एक राजकीय प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर कुछ लोगों के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है. इसको लेकर श्यामपुर के ग्रामिणों ने शुक्रवार को डीएम को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए आवेदन दिया है.ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा घेराबंदी कर वहां करकट से कमरे का निमार्ण कराकर चापाकल लगाया गया है.
अतिक्रमण के विरोध में विद्यालय द्वारा पूर्व में भी हस्तक्षेप किया गया था. इसके बावजूद भी उपरोक्त लोगों द्वारा विद्यालय के भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है.इससे विद्यालय के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है. विद्यालय का भूमि अतिक्रमण हो जाने से गांव के बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा.आक्रोश जताने वाले ग्रामीण में मुकेश राम, अनुज सिंह, प्रदीप राम, जयनाथ राम, रामपुकार सिंह आदि शामिल थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…