परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने पूर्व के हत्या व अपहरण मामले में फरार चल रहे दो महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि 12 जनवरी को बरहनी बाजार के समीप से फारुख खान का अपहरण मामले में फरार एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। फारुख के अपहरण करने के बाद से ही पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई थी। जिस मोबाइल फोन द्वारा धमकी मिल रही थी, उसके टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस बेतिया पहुंची।
जहां बेतिया पुलिस के सहयोग से टावर लोकेशन के आधार पर अपहृत युवक को 18 जनवरी को बरामद कर लिया था। वही पुलिस ने एक अपराधी सुमित श्रीवास्तव को भी गिरफ्तार किया था और अन्य अपराधी फरार हो गए थे। इसी मामले में पुलिस ने पुनः बेतिया के हरसिद्धि गांव में छापेमारी कर अरस्तु अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर थाना क्षेत्र के ऊखई गांव के समीप 2018 में हुई हत्या मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्त प्रमिला देवी, प्रभावती देवी,और कपिल मुनि सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…