सिवान: रेलवे गेटमैन से मारपीट करने वाला पकड़ाया

परवेज अख्तर/सिवान: स्थानीय जंक्शन स्थित सीवान-थावे रेलखंड के गेट संख्या फर्स्ट-सी पर तैनात गेटमैन से मारपीट मामले में आरपीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित नगर थाना क्षेत्र के नवलपुर, नयाकिला निवासी धर्मनाथ चौहान का पुत्र दुर्गा चौहान है। इधर मारपीट की घटना में शामिल अन्य आरोपित को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे गेटमैन महेंद्र कुमार ड्यूटी पर तैनात था।

इस दौरान गेट गुमटी के समीप करीब सात लोग गांजा व स्मैक पीते नजर आए। महेंद्र ने जब ऐसा करने से मना किया तो सभी उलझ पड़े। इस दौरान सभी गुमटी में भी घुस आए और मारपीट की। जाते वक्त असमाजिक तत्व गेटमैन का मोबाइल लेकर भाग गए जबकि रेलवे का फोन पटककर तोड़ दिया। इधर बाद में गेटमैन ने घटना की सूचना आरपीएफ को दी। सूचना पाकर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के उप निरीक्षक परमेश्वर कुमार, सहायक उपनिरीक्षक बृजभूषण सिंह व अन्य फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में कार्रवाई करते हुए एक को पकड़ लिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026