✍️परवेज अख्तर/सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन मंगलवार को 21 वें दिन भी जारी रहा है। आशा का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी प्रदर्शन जारी रहेगा। उनकी मांगों में मानदेय 10 हजार करने, कोरोना काल में कार्य किए गए राशि की भुगतान करने, राशि भुगतान में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, सरकारी कर्मी का दर्जा लेने आदि शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार महाराजगंज अस्पताल में धरना का नेतृत्व नीलम कुमारी, बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पुष्पा कुमारी, गुठनी में रीता देवी, दारौंदा प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, भगवानपुर हाट में मालती कुंवर व मीरा देवी, बड़हरिया में माया देवी, आंदर में माधुरी देवी, हुसैनगंज में प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, लकड़ी नबीगंज प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां खातून, गोरेयाकोठी में अनीता देवी, सिसवन में मीना देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…