सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी

✍️परवेज अख्तर/सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा का प्रदर्शन शनिवार को 32वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आशा को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रदर्शन किया। आशा का कहना था कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है हड़ताल व प्रदर्शन जारी रहेगा। हमलोगों किसी के डराने-धमकाने से डरने वाले नहीं हैं। सरकार को हमारी मांगों को मानना ही होगा। उनकी मांगों में मानदेय प्रतिमाह 10 हजार करने, कोरोना काल में किए गए कार्य का भुगतान करने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, राशि भुगतान में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि शामिल है। जानकारी के अनुसार बड़हरिया में संघ की प्रखंड अध्यक्ष माया देवी के नेतृत्व में आशा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट को बंद कर अपनी मांगों के संबंधित नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही।

बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि 20 आशा के विरुद्ध प्राथमिकी की गई और अन्य के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। वहीं गुठनी में रीता देवी, भगवानपुर हाट में मालती देवी व मीरा देवी, बसंतपुर में पुष्पा कुमारी, दारौंदा में सुशीला देवी, रघुनाथपुर में मालती देवी, हसनपुरा में दुर्गावती देवी, महाराजगंज में नीलम कुमारी, हुसैनगंज में प्रखंड अध्यक्ष रंजू देवी, सिसवन में मीना देवी, लकड़ी नबीगंज में नूरजहां खातून, गोरेयाकोठी में अनीता देवी, आंदर में माधुरी देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026