सिवान: जिले का युवा वर्ग नशीले पदार्थों के दुरुपयोग में तृप्त होता जा रहा है। इस कारण उनके अभिभावकों की परेशानी दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। नशीली पदार्थों के दुरुपयोग से सामाजिक सुरक्षा पर बुरा असर पड़ता है। समाज में बढ़ते अपराध का एक महत्वपूर्ण कारण यह भी है। उक्त बातें एडिक्शन साइकियाट्री सोसाइटी आफ इंडिया के सदस्य सह (न्यूरो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ) डा. एम. शमीम राणा ने कही।
उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के उपयोग के परिणामों और स्वस्थ विकल्प चुनने के महत्व के बारे में बात करके युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग को बहुत हद तक रोका जा सकता है। छात्रों को नशीली पदार्थों के लत एवं दुरुपयोग से बचाव के लिए सभी विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्रों के लिए नशा दुरुपयोग जागरुकता शिविर का संचालन अत्यंत आवश्यक है। तभी समाज के युवाओं को नशे की लत तथा नशीली पदार्थों के दुरुपयोग से बचाया जा सकता है तथा समाज को नशामुक्त समाज का संदेश देिया जा सकता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…