सिवान: मंडल कारा में आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

परवेज अख्तर/सिवान: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गुरुवार को मंडल कारा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कारा उपाधीक्षक कृष्ण कुमार झा ने किया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नशा के दुष्प्रभाव के संबंध में बंदियों को बताया गया तथा जागरूक किया गया. वरीय अधिवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को नशा सेवन से हो रहे दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत रूप से बताया. श्री सिंह ने बताया कि एक सिगरेट या बीड़ी के सेवन से हमारी आयु 6 मिनट घट जाती है. वरीय अधिवक्ता एवं समाज सेवी राजीव रंजन राजू ने प्रतिबंधित दवाओं के प्रयोग से शरीर पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया. पैनल एडवोकेट अनिल कुमार ने नशा सेवन से बढ़ रहे फेफड़ों के रोग के संबंध में विस्तृत रूप से लोगों को बताया.

श्री कुमार ने महात्मा गांधी को उद्धृत करते हुए कहा की नशा सेवन दुनिया का सबसे निकृष्ट कार्य है और इसमें लिप्त लोगों को नर्क की यातना भोगनी पड़ती है. कारा उपाधीक्षक कृष्ण कुमार झा ने बताया के युवाओं में नशा के प्रति झुकाव अत्यंत चिंताजनक है. उन्होंने आगे बताया कि हमारी नई पीढ़ी को जागरूक करने की आवश्यकता है. किसी भी प्रकार के नशा सेवन के विरुद्ध एक मुहिम और जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है. सहायक अधीक्षक सुधीर सिंह ने कारा कर्मियों और बंदियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर लगभग चार सौ की संख्या में बंदी तथा कारा कर्मी संजीव कुमार, मंडल कारा चिकित्सक डॉक्टर सौरव कुमार, पीएलवी मिथिलेश कुमार समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024