✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के दीनदयाल नगर तुरहा टोली स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को केंद्रीय अखाड़ा समिति की बैठक हुई।केंद्रीय अखाड़ा समिति के संरक्षक व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि केंद्रीय अखाड़ा समिति के अध्यक्ष सुधीर जायसवाल के निधन के बाद नई समिति का गठन किया गया है। नई समिति में सर्वसम्मति से नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद बबलू साह को केंद्रीय अखाड़ा समिति का अध्यक्ष चुनते हुए नई कमेटी का गठन करने के लिए अधिकृत किया गया है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबलू साह ने बताया कि केंद्रीय अखाड़ा समिति सभी समितियों व लाइसेंसधारियों को साथ लेकर चलने का कार्य करेगी।
समिति का एकमात्र उद्देश्य सामाजिक सदभाव को कायम रखते हुए प्रशासन के साथ समन्वय कायम कर उनके दिशा-निर्देश में कार्य करना है। बताया कि केंद्रीय अखाड़ा समिति में जन्मेजय कुमार को महासचिव बनाया गया। संरक्षक मंडल में रामवतार प्रसाद, शंकर प्रसाद के अलावा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, प्रमील कुमार गोप, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अनुराधा गुप्ता, समाजसेवी जिशु सिंह, अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, डा. राजा प्रसाद, श्याम नागलिया, पवन कुमार जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता, दयानंद प्रसाद व आजादी लाल शाह को शामिल किया गया है।
नई कमेटी में कैलाश कश्यप, सुभाष चौहान, सन्नी कुमार, पंकज सर्राफ, मुकेश कुमार बंटी व अभिषेक कुमार जिम्मी उपाध्यक्ष जबकि कृष्णा प्रसाद को कोषाध्यक्ष व उत्तम कुमार सोनी को प्रवक्ता बनाया गया है। राहुल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश गुप्ता, अमित कुमार सोनू, अभिमन्यु सोनी व विनीत राज संगठन मंत्री वहीं गणेश कसेरा व सत्यम भारती समेत छह लोग उप सचिव बनाए गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…