सिवान: नशीला पदार्थ खिला चोरी करने के मामले इलाज के दौरान बच्चा बाबू की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शांति वट वृक्ष के समीप चार मार्च की रात दो नौकरों ने कनक मंदिर ज्वेलर्स के मालिक बच्चा बाबू सहित परिवार के सदस्यों को खाना में नशीला पदार्थ खिलाकर पचास लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गए थे। इसके बाद बच्चा बाबू पटना में इलाजरत थे लेकिन रविवार को पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर लोगों को मिलते ही लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नेपाल से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है इनके पास से कुछ सामान को बरामद किया है। पुलिस उनसे अभी पूछताछ कर रही है।

मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि नेपाल से कुछ युवकों को पकड़ा गया है। जिनसे अभी पूछताछ की जा रही है।जल्द ही इस कांड का खुलासा कर दिया जाएगा। बता दें कि पुलिस ने व्यवसायी प्रशांत पुष्कर उर्फ मिठू बाबू के आवेदन पर प्राथमिकी की थी। प्राथमिकी के बाद एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर नगर थाना इंस्पेक्टर ने दो टीम का गठन किया था।एक टीम नेपाल के लिए जबकि दूसरी टीम दिल्ली के लिए दो दिन पूर्व रवाना हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026