सिवान: बड़हरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों के कीमत की शराब से लदे ट्रक और बोलेरो जप्त

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां लाखों रुपये की शराब से लदे एक ट्रक और बोलेरो को पुलिस ने जब्त किया है. बता दें कि बड़हरिया में शराब तस्करी पर रोक के लिए पुलिसिया अभियान बदस्तूर जारी है. बहुत से तस्कर जेल भी भेजे जा रहे हैं. बावजूद शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. अभी पिछले माह भी बड़हरिया पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा शराब तस्करी की बड़ी खेप रसूलपुर गांव से पकड़ी गई थी. लेकिन शराब तस्करी की प्रक्रिया पर रोक नहीं लगी. बुधवार की रात्रि भी बड़हरिया पुलिस द्वारा शराब तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जहां तस्करी कर ले जाई जा रही क्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है. हालांकि हमेशा की तरह इस बार भी तस्कर भागने में सफल हो गए. पुलिस फरार तस्कर को गिरफ्तार के लिए अभियान में जुट गई है.

बरामद शराब का मूल्य लाखों रुपए में बताया जा रहा है. थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि विगत रात्रि सूचना मिली की शराब से लदी ट्रक थाना क्षेत्र के महमूदपुर फील्ड में खड़ी है, उसके साथ एक बोलेरो भी है. तत्काल सूचना पर प्रवीण प्रभाकर अपने दल बल के साथ महमूदपुर फील्ड पर पहुंचे तो फील्ड में ट्रक खड़ा मिला और पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गए. फील्ड में खड़े ट्रक की जांच की गई तो उसमे शराब लदे होने का पता चला. ट्रक को प्लास्टिक से ढका गया था. पुलिस ने थोड़ी देर ट्रक चालक का इंतजार किया.

लेकिन किसी के दिखाई नहीं देने पर ट्रक को थाने लाया गया. जहां लदे शराब की पेटी उतारी गई साथ ही गिनती की गई तो कुल 630 कार्टून क्रेजी शराब बरामद हुई. जिसके बाद ट्रक और साथ में खड़ी बोलेरो जप्त कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि ट्रक में 6000 लीटर कुल क्रेजी शराब जप्त किए गए. जप्त किए गए ट्रक जिसका नंबर बीआर-01जीएफ/7551 है और बोलेरो जिसका नंबर एनएल 01 सी-4119 से शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है. थाना प्रभारी ने कहा कि और यह भी जांच की जा रही है कि माल कहां से किसके लिए महमूदपुर फील्ड में लाई गई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026