सिवान: जिले के 143 केंद्रों पर संपन्न हुई बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: साक्षरता केंद्रों पर पढ़ने वाली 15 से 45 आयु वर्ग की नवसाक्षर महिलाओं के लिए बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा का आयोजन रविवार को हुआ। महापरीक्षा को लेकर जिले में 143 केंद्र बनाए गए थे। बुनियादी साक्षरता परीक्षा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई। इस अवधि में नवसाक्षर महिला अपनी सुविधानुसार तीन घंटे की परीक्षा में शामिल हुईं। महापरीक्षा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 297 साक्षरता केंद्रों के 5 हजार 900 नवसाक्षर महिलाओं को बुनियादी साक्षरता महापरीक्षा में शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

वहीं कुल लक्ष्य के विरुद्ध 5 हजार 895 नवसाक्षर महिलाएं परीक्षा में शामिल हुईं। जिला माध्यमिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी 19 प्रखंडों में कुल 143 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें 15 से अधिक आयु की महिला शामिल हुई। केंद्र प्रायोजित साक्षर भारत के प्रेरक एवं राज्य संपोशित महादलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना में टोला सेवक एवं तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवक केंद्रों पर साक्षर हुई महिलाएं परीक्षा में शामिल हुईं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024