परवेज अख्तर/सिवान: जिले में सात जनवरी से जाति आधारित जनगणना को लेकर पहले चरण का कार्य चल रहा है। जाति आधारित जनगणना को लेकर प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर गृह गणना का कार्य किया जा रहा है। सदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार टीम के साथ बाघड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 11 पहुंचकर जातीय आधारित गणना कार्य का निरीक्षण किया।
साथ ही उन्होंने जाति आधारित गणना में नियुक्त सभी प्रगणकों को सभी बिंदुओं पर गृह स्वामियों से डाटा कलेक्ट करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी घरों में त्रुटिरहित गणना का कार्य किया जाना है। विभाग के द्वारा सभी प्रपत्र में सही-सही आकड़ों को समाहित करना है। उन्होंने लोगों को भी सरकार के द्वारा करवाई जा रही जाति आधारित गणना को लेकर विस्तार से जानकारी दी। मौके पर शिक्षक दिलीप कुमार, विनोद कुमार, पिंकी परवीन, सरिता देवी, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…