सिवान: युवा शक्ति बिहार की प्रगति थीम पर मनेगा बिहार दिवस, विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार दिवस का आयोजन 22 व 23 मार्च को होगा। इसको लेकर जिलास्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार युवा शक्ति बिहार की प्रगति थीम पर इसबार बिहार दिवस का आयोजन किया जाना है। इस दौरान जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस अवसर पर प्रखंड स्तर पर निम्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि विद्यालयों का रंग-रोगन (विद्यालय को दी गई कम्पोजिट ग्रांट की राशि से) किया जाएगा।

22 मार्च को शत प्रतिशत प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर निजी विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रभात फेरी के उपरांत विद्यालयों में विशेष एसेंबली के माध्यम से बिहार गौरव गान एवं बिहार प्रार्थना गीत को बच्चों को सुनाने अथवा उनके गाने की व्यवस्था की जाएगी। इस पुनीत अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य, जन प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति के साथ जन साधारण की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026