सिवान: अनियंत्रित हुई बाइक, गिरकर बाइक सवार दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-मुख्य मार्ग के दरौंदा थाना क्षेत्र के धनौती हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को इलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बगौरा गांव निवासी ताज महमद के पुत्र फिरोज अली तथा राजेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार एक बाइक पर सवार होकर सीवान दुकान के सामान की खरीदारी करने जा रहे थें.

इसी दौरान धनौती हनुमान मंदिर के पास मिले शव को देखने लगें, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. जिसमें फिरोज अली तथा प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से दरौंदा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026