सिवान: बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार वृद्ध की मौत

  • ग्रामीण ने चालक और बोलेरो को पकड़ा
  • महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर हाईवे के समीप की घटना

परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के झुनापुर हाईवे की समीप बोलेरो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई. जबकि ग्रामीणों ने चालक और बोलेरो को पकड़ लिया. मृतक की पहचान सराय ओपी क्षेत्र के उखई बलुआ टोला निवासी स्व. फुलेना सिंह के पुत्र अनिल सिंह के रूप में की गई. घटना के संबंध में मृतक के भाई दिनेश सिंह ने बताया कि इनके परिवार के सभी लोग चंडीगढ़ के रोपड़ में रहते हैं और यह वहीं पर स्वराज कंपनी में कार्यरत थे. कुछ दिनों पहले रिटायर हुए हैं. इधर भतीजा की शादी में शामिल होने के लिए सभी लोग गांव आए हुए थे. अनिल सिंह अधिकतम गर्मी पड़ने के कारण सीवान शहर में पंखा खरीदने के लिए आए थे.

पंखा खरीद कर वापस लौट रहे थे. जैसे ही झुनापुर हाईवे के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दिया. यह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो चालक लधी का है. और बोलेरो ग्रामीणों की कब्जे में है. घटना के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मामले की जांच में जुट गई.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026