सिवान: सब्जी कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटे तीन लाख

परवेज अख्तर/सिवान: थाना क्षेत्र के सैदपुरा बाजार के नजदीक दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर सब्जी कारोबारी से लगभग तीन लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। हालांकि पुलिस लूट की घटना से इन्कार कर रही है। पीड़ित सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के थोक सब्जी विक्रेता मुमताज आलम है। मिली जानकारी अनुसार मशरक निवासी मुमताज आलम पचपकड़ीया सहित अन्य बाजारों से पैसों को इकट्ठा कर जैसे ही सैदपुरा बाजार के नजदीक सुनसान जगह पर पहुंचे, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।

हथियार के बल पर पैसों से भरा थैला लेकर बदमाश फरार होने में सफल रहे। सब्जी कारोबारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस जगरनाथपुर गांव के एक निजी घर में लगे सीसी कैमरे से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है। घटना के बाद लगभग आधे घंटे तक मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस कारोबारी व उसके साथ के एक व्यक्ति से पूछताछ में जुटी है। महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि सब्जी कारोबारी के थैले में लगभग दस हजार रुपए थे। बाइक से टक्कर मार उन्हें गिरा कर बदमाश थैला लेकर भाग गए। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026