सिवान: विद्यालयों में मनी वीर कुंवर सिंह की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग के निर्देश पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को विजयोत्सव दिवस के रूप में वीर योद्धा वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों ने 1857 के क्रांति के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद बच्चों को उनकी जीवनी से अवगत कराया। शिक्षकों ने छात्र- छात्राओं के बीच कुंवर सिंह की राष्ट्रभक्ति व वीरता पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। शिक्षकों ने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। 80 की आयु में उन्होंने जगदीशपुर को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराकर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। बच्चाें को उनकी वीरता एवं राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम भगवानपुर हाट प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहसरांव, राजकीय उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज माघर, इंद्र सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज हिलसड़, एसएस उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज भगवानपुर आदि विद्यालयों में मनाई गई। इसके अलावा दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, कमलेश्वर प्रसाद, दीपिका कुमारी, भागमुनी कुमारी आदि ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इसके अलावा हसनपुरा, महाराजगंज, हुसैनगंज, आंदर, लकड़ी नबीगंज, बसंतपुर, सिसवन, बड़हरिया आदि विद्यालयों में विजयोत्सव दिवस के रूप में वीर कुंवर सिंह की जयंती मनाई गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024