परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: पूर्व जिला महामंत्री भाजपा सह सांसद प्रतिनिधि अनुरंजन मिश्रा ने जिलाधिकारी अमित पांडे के वाट्स एप आवेदन पत्र भेजकर विस क्षेत्र में रसाई केंद्र की संख्या बढ़ाने की मांग की है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि करोना वैश्विक महामारी काल में मजदूर, गरीब, असहाय, विकंलाग भूखा न सोये इसके लेकर सरकार के आदेशानुसार बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में दो जगह सामुदायिक रसोई केंद्र चल रहा है.
बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र बड़ा है रात्रि में मजदूर, गरीब, असाहाय, विकंलाग व्यक्तियों को आने में केंद्र पर दिक्कत हो रही है. इसलिए बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र में पुरैना, सदरपुर, चांडी, तरवारा, बड़कागांव, गम्हरिया, बरहनी में सामुदायिक रसोई केन्द्र चालू की आदेश दिया जिससे मजदूर, असहाय, विकंलाग व्यक्तियों को आसानी से भोजन मिल सकेंगे. मांग करने वाले में मंडल महामंत्री राजेश गिरि, विनोद पांडे, राजकिशोर प्रसाद, वीरेन्द्र सोनी, विश्वनाथ यादव, फिरोज गांधी, परशुराम पांडे, अशोक मिश्रा सहित अन्य लोग शामिल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…