सिवान: बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या, साथ में मौजूद साला को भी गोली मारकर किया घायल

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में बेखौफ बदमाशों ने सोमवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ रोड स्थित आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ में मौजूद उनके साले को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामनगर निवासी 40 वर्षीय शिवाजी तिवारी के रूप में हुई है, जो किराना दुकान का संचालन करते थे और घायल सारण जिले के एकमा निवासी प्रदीप पांडेय हैं। पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया। घटना स्थल समीप लगे सीसी कैमरे के फुटेज की भी पड़ताल की गई।

मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने कार्रवाई करते हुए गश्ती दल पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है। बताया जाता है कि सोमवार रात 11 बजे के करीब शिवाजी तिवारी अपनी दुकान बंद कर अपने साले प्रदीप पांडेय के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। आंदर ढाला ओवर ब्रिज समीप लक्ष्मी नर्सिंग होम के पास पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने जैसे ही शिवाजी तिवारी को देखा उन्हें प्रणाम कर रोक दिया और फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली प्रदीप के सिर के पास लगी जो छू कर निकल गई। जबकि दूसरी गोली शिवाजी तिवारी के गर्दन में लगी इस कारण उनकी मौत मौके पर हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026