सिवान: भाजपा नेताओं ने बाल्मीकि यादव के निधन को बताया अपूरणीय क्षति

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान के पुराने जन संघी एवं भाजपा नेता वाल्मीकि प्रसाद यादव के निधन की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई. भाजपा नेताओं ने स्वर्गीय यादव के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया. भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडे एवं भाजपा नेता देवेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि स्व बाल्मीकि प्रसाद यादव बल्या काल से संघ के स्वयंसेवक थे. जयप्रकाश नारायण आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही .अयोध्या आंदोलन में भी वे सक्रिय भूमिका में थे.

भारतीय जनता पार्टी ने उनको एक बार विधानसभा से अपना उम्मीदवार जीरादेई से बनाया था .उनके निधन से सीवान जिले में पार्टी की बड़ी क्षति हुई है और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से वो एक थे .आज सीवान में स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई ,लालकृष्ण आडवाणी, बिहार से कैलाशपति मिश्र इत्यादि लोगों के संपर्क में रहने वाले बाल्मीकि प्रसाद यादव का जाना हम सभी को मन को गहरा धक्का लगा है .वे सदैव पार्टी के कार्यकर्ताओ के सम्पर्क मे रहते थे. सबके दुख सुख मे सहभागी रहते थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026