सिवान: सड़क हादसे में मृतक के परिजनों से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: भाजयुमो जिलाध्यक्ष चन्द्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव अपनें संसदीय क्षेत्र सीवान के विभिन्न गांवों में जाकर सड़क हादसे में मृतक के शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी सवेंदना व्यक्त किये. हैप्पी यादव ने रघुनाथपुर विधानसभा के ग्राम प्रतापपुर निवासी स्व. लीलावती देवी पति मोहन यादव, ग्राम फरीदपुर मठिया निवासी राजू यादव के पुत्र की सड़क दुर्घटना, रघुनाथपुर के भाजयुमो जिलामंत्री धुरेंद्र यादव के चाचा के हृदयाघात, ग्राम निखती कला निवासी जोगिंद्र राम के पुत्र का निधन और जीरादेई विधानसभा के ग्राम बंगरा निवासी मृत्युंजय पांडे का गोली लगने, ग्राम खिलवा के बीडीसी मनोज गौड के भतीजे को कंरट लगने से मृत्यु और सीवान विधानसभा के ग्राम चनौर निवासी उमाकांत यादव के ब्रेन हेमरेज के बाद उनके कुशलक्षेम, सीवान शहर शास्त्री नगर निवासी स्व. सुधीर सिन्हा के पुत्र, सीवान शहर के राजवंशी नगर निवासी विकास कुमार सिंह के पुत्र का सड़क दुर्घटना में मृत्यु, सीवान पकड़ी बंगाली निवासी बब्लू शर्मा के माता वैष्णो देवी यात्रा दौरान मृत्यु हो गयी थी.

उन्होंने बताया कि जिले की जनता परिवार की भांति है, सुख-दु:ख में एक परिवार सदस्य की भांति गम कम करने का प्रयास करता हूं. ईश्वर सभी आत्माओं को शांति प्रदान करें. साथ में भाजयुमो कोषाध्यक्ष विकास यादव, मीडिया प्रभारी कुंदन सिंह, नगर मंत्री राजा श्रीवास्तव, टुन्ना यादव, सरोज सिंह राणा, मुखिया अच्छे लाल साह, बिट्टू तिवारी, बीडीसी बृजकिशोर यादव, धर्मेंद्र यादव भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024