सिवान: भाजयुमो ने रोजगार परामर्श सह भोज का किया आयोजन

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस को सामाजिक न्याय सप्ताह कार्यक्रम के तहत मनाते हुए भाजयुमो जिला इकाई द्वारा बिदुरती हाता में शुक्रवार को रोजगार परामर्श सह भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव ने की। हैप्पी यादव ने बताया कि भाजपा पार्टी की विचारधारा है सबका साथ सबका विकास। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास के पथ पर अग्रसर करना ही आज मोदी सरकार का मुख्य उद्देश्य बन गया है।

बताया कि आज युवाओं के रोजगार के लिए अनेकों तरह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को हुनरमंद बनाना, मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन उपलब्ध कराना, रेलवे वा बैंकिंग के क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराना पार्टी का मुख्य उद्देश्य रहा है। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, प्रमिल कुमार गोप, राजेश श्रीवास्तव, मुकेश कुमार बंटी, कुंदन सिंह, विकास यादव, नवल किशोर बिहारी, धर्मेंद्र यादव, रामाधार तिवारी, हीरालाल राम, राकी साह, रवि कुमार, धीरज कुमार यादव, मनीष कुमार, विकास साह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026