Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान बना बिहार का वुहान, 50 में से 19 कोरोना केस सीवान से

सिवान : बिहार का सीवान जिला कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में वुहान बन गया है। बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 50 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं जिनमें से 19 से सीवान जिले से सामने आए हैं। खास बात यह है कि सीवान जिले में एक ही परिवार के ज्यादातर सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

सीवान में कोरोना वायरस का कहर एक परिवार पर ऐसा टूटा के नया रिकॉर्ड बन गया। ओमान से लौटे एक शख्स ने अपने साथ-साथ पूरे परिवार की जान जोखिम में डाल दी। कोरोना वायरस से संक्रमित यह शख्स जब ओमान से वापस आया तो उसने खुद को आइसोलेशन में नहीं रखा। नतीजा यह हुआ कि एक के बाद एक परिवार के सभी सदस्य कोरोना इनफेक्टेड होते गए। केवल गुरुवार की बात करें तो इस परिवार की 7 महिलाएं और दो पुरुष अब तक के कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। एक ही परिवार के 9 सदस्य आज पॉजिटिव पाए गए हैं।

सीवान जिले में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। बिहार में शुरुआती दौर में जब कोरोना का मामला सामने आया था तो ऐसा ही के मुंगेर जिले में देखने को मिला था। मुंगेर में कतर से आए एक शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था हालांकि उसकी रिपोर्ट मौत के बाद आई थी। बावजूद इसके मृतक के परिवार और उसके आसपास के रहने वाले लोगों में कोरोना कर संक्रमण पाया गया हालांकि बाद में इलाज के बाद वह ठीक हो गए। अब ऐसा ही मामला सीवान में देखने को मिल रहा है। ऐसे में सीवान जिले को क्या सील किया जाएगा या सरकार वहां और सख्ती के साथ कोरोना को नियंत्रित करने का प्रयास करेगी अब इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024