परवेज अख्तर/सिवान: जिला समाहरणालय सभागार शनिवार काे जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में उद्योग विभाग, चेंबर आफ कामर्स, ब्रेडा, कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसमें प्रशिक्षण प्रदाताओं को प्रगति में बेहतर सुधार के निर्देश दिए गए।
साथ ही लंबित मामलों को जल्द निपटान के भी निर्देश दिए गए। उद्योग विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिले, इसको लेकर भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों को कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम जावेद अहसन अंसारी, जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल, जिला निबंधक तारकेश्वर पांडेय, जीआइसी के महाप्रबंधक प्रवीर कुमार सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…