परवेज अख्तर/सिवान: जिला परिषद सभागार में सोमवार को विधानसभा जदयू कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार ठाकुर ने की। इस दौरान 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक के क्रम में 15 से 31 अगस्त तक विधानसभा के सभी गांवों में प्रभारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष तथा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम सद्भावना कार्यक्रम के माध्यम से सूबे के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा किए गए विकास के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संगठन प्रभारी सह जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, विधान सभा प्रभारी मो. जुनैद आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, , शंभू सिंह सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…