सिवान: विभिन्न मतदान केंद्रों पर शिविर लगा लिए गए नाम जोड़ने को ले लिए फार्म

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न मतदान केंद्रों पर दूसरे दिन रविवार को भी बीएलओ द्वारा विशेष शिविर लगाकर मतदाता सूची में नए मतदाताओं जिनकी उम्र एक जनवरी 23 को 18 हो रही है उनका नाम जोड़ने के लिए आवेदन लिया गया। इसके अलावा बीएलओ द्वारा मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने, त्रुटिपूर्ण मतदाता पहचान में सुधार करने के लिए भी आवेदन लिए गए। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के 130 बूथों पर फोटो निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान के तहत आवेदन पत्र जमा किया गया। बीएलओ मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि घर-घर जाकर मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। रविवार को भी प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

अगर मतदाता सूची में किसी का फोटो गलत या स्पष्ट नहीं है तो ऐसे मतदाताओं को फोटो लेकर सुधार का फार्म लिया गया। इस संबंध में बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिनों तक चल रहे अभियान में बीएलओ को दारौंदा निर्वाचन कार्यालय में पांच दिसंबर तक जमा करना है। इसके बाद छह दिसंबर से फार्म नहीं लिया जाएगा। मतदाता सूची में दावे आपत्ति देने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर है तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2023 को किया जाएगा। हसनपुरा नगर पंचायत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बीडीओ राजेश्वर राम के निर्देशन में बीएलओ द्वारा विशेष कैंप लगा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं का नाम हटाने तथा मतदाता पहचान पत्र में त्रुटि सुधार करने के लिए फार्म लिए गए। इस दौरान रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के 44 तथा दारौंदा विधानसभा क्षेत्र के 73 बीएलओ द्वारा कैंप लगा फार्म जमा किए गए। इसके अलावा अन्य प्रखंडों के मतदान केंद्रों पर शिविर लगा आवेदन लिया गया।

वहीं आंदर प्रखंड के विभिन्न मध्य व प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए से लोगों से आवेदन के रूप में प्रपत्र छह, सात एवं आठ लेेते देखे गए। इस मौके पर आदित्य कुमार, सतीश पाठक, संजय कुमार, अरुण कुमार समेत दर्जनों बीएलओ उपस्थित थे। इसके अलावा सिसवन, रघुनाथपुर, गुठनी, महाराजगंज, जीरादेई, लकड़ी नबीगंज, बड़हरिया आदि प्रखंडों में भी बीएलओ द्वारा शिविर लगा आवेदन जमा किए गए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026