सिवान: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों संग की बैठक

✍️ परवेज अख्तर/सिवान: अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राम मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले में अनुसूचित जाति के संरक्षण, कल्याण, विकास एवं अभिवृद्धि तथा रक्षोपायों से संबंधित मामलों की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज परिसर में अवस्थित अनुसूचित जाति के छात्रावास और आवासीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही आवासित छात्रों से पूछताछ की। कहा कि पदाधिकारी अनुसूचित जाति के कार्यों को करने में लापरवाही बरत रहे हैं।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी बिना डाटा के ही उपस्थित हुए थे। पुलिस विभाग से एससी एसटी धारा से जुड़े डाटा में काफी लापरवाही देखी गई। 2015 का मामला अब तक लंबित है, जबकि उसका निष्पादन सात दिनों में हो जानी चाहिए थी। अनुसूचित जाति की जितनी भी लाभकारी योजना संचालित हो रही है, उसमें भी भारी लापरवाही पाई गई है। बताया कि छात्रावास का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, जहां मुख्य द्वार में लगे ताले की चाभी प्रधानाध्यापक के पास थी। इसके बावजूद भी तकरीबन 30 मिनट तक मुख्य द्वार पर खड़े रहना पड़ा। उन्होंने कहा कि यहां के डीईओ अनुसूचित जाति विरोधी हैं। उनपर आयोग गंभीरता से संज्ञान लेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026