सिवान: पैक्स अध्यक्षों की बैठक में मारपीट से अफरातफरी

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में धान अधिप्राप्ति में आ रही समस्याओं के निदान को ले मंगलवार को शहर के गांधी मैदान के समीप पत्रकार भवन में पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह उर्फ राजू ने की अध्यक्षता में की। बैठक के दौरान बारी-बारी से सभी पैक्स अध्यक्ष अपनी समस्याओं को रख रहे थे, उसी दौरान चुनावी मामलों को लेकर सेंट्रल को-आपरेटिव बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष रामायण चौधरी ने गुठनी प्रखंड के पश्चिमी गुठनी पैक्स अध्यक्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी।

साथ ही पैक्स अध्यक्ष मो. कलीम के साथ गाली गलौज की। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। वहीं बैठक को तत्काल स्थगित कर दिया गया। पैक्स अध्यक्ष ने पूर्व अध्यक्ष रामायण चौधरी पर मारपीट करने व दुर्वव्यहार करने का आरोप लगाया है। मौके पर राजकुमार शर्मा, ब्यास यादव, गुडु सिंह, विजय यादव, धनंजय कुमार गुप्ता, जयप्रकाश सिंह, जमादार सिंह, बलिराम यादव, लक्ष्मी प्रसाद, अच्छेलाल, ठाकुर सिंह, राजेंद्र सिंह, जगलाल ठाकुर, नागमणि पांडेय, जयकिशोर पांडेय जैनेंद्र सिंह, चुनचुन सिंह, बबन तिवारी सहित काफी संख्या में पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026