सीवान: छपरा के जनता बाजार निवासी सह शराब तस्कर आया ट्रक की चपेट में दर्दनाक मौत

परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के रामनगर के समीप शनिवार की रात पुलिस को देख बाइक पर शराब लेकर भाग रहा एक तस्कर ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। मृतक की पहचान छपरा के जनता बाजार निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई।

वहीं नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पड़ित ने बताया कि पुलिस टीम उसका पीछा भी नहीं कर रही थी,उसकी मौत ट्रक की चपेट में आने से हुई है।इधर स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो शराब तस्कर शराब की तस्करी के लिए बाइक पर शराब लेकर जा रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना की टीम ने बाइक सवार दोनों शराब तस्करों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश में बाइक सवार शराब तस्कर सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया।इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024