परवेज अख्तर/सिवान: सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान आठ जनवरी को सिवान आएंगे। सीएम के समाधान यात्रा के दौरान किसी प्रकार की प्रशासनिक चूक नहीं हो, इसको लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किया जा रहा है। इसको लेकर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय नेे मंगलवार की देर शाम जिला परिषद सभागार में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री बैठक कर जिले में चल रही महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार सीएम समाधान यात्रा के दौरान योजना से संबंधित क्षेत्र का भ्रमण करेंगे।
साथ ही चिह्नित समूहों के साथ बैठक करने के उपरांत जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बताया जाता है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पचरुखी प्रखंड के सुपौली पंचायत में योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। वहीं जीबी नगर थानाक्षेत्र के सोनवर्षा में स्थित मदरसा के निरीक्ष्ण की संभावना भी जताई जा रही है। इसकी तैयारी प्रशासन की ओर से की जा रही है। सीएम की समाधान यात्रा की रुपरेखा तैयार की जा रही है। अधिकारियों की मानें तो जिलास्तर पर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार होने के बाद उसे अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…