सिवान: विभिन्न मांगों को ले मुखिया संघ हड़ताल पर

भगवानपुर हाट व लकड़ी नबीगंज में मुखिया संघ ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर ग्राम पंचायतों के अधिकारों में की जा रही कटौती के विरोध में जिले के सभी पंचायतों के मुखिया बुधवार से सामूहिक हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान भगवानपुर प्रखंड कार्यालय के समक्ष संघ के अध्यक्ष मनमोहन मिश्र के नेतृत्व में गुरुवार को प्रखंड प्रदर्शन किया गया तथा 22 सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ डा. कुंदन को सौंपा। इस मौके पर मुखिया प्रिया सिंह, सुभाष सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र पासवान, नीपू देवी, पम्मी कुमारी, सरोज देवी, राजेश्वर साह ने बताया कि सरकार प्रदेश के मुखिया के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में लंबित पड़ी कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि सरकार तत्काल निर्गत करे, सरकार मुखिया को सुरक्षा मुहैया कराए, पंचायतों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में गति प्रदान करे, पंचायतों में तैनात सभी सरकारी कर्मियों का वेतन विवरणी एवं उपस्थिति पंजी मुखिया के हस्ताक्षर के बाद ही भुगतान की जाए, 15 वीं वित्त राशि के आवंटन में ग्राम पंचायतों को अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने आदि मांगें शामिल थीं। वहीं लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय पर प्रदेश मुखिया संघ अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय के आह्वान पर प्रदर्शन किया गया तथा पंचायत के सभी प्रकार के कार्यों सरकारी कार्यक्रमों, बैठकों आदि विभिन्न प्रकार के सरकारी विकाश उन्मुखी विकाश कार्यों का बहिष्कार करने का अल्टीमेटम लिखित प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार को सौंपा।

मुखिया संघ अध्यक्ष ने कहा कि सरकार अपनी सौतेलापन रवैया से बाज नहीं आई तो आगामी 29 अगस्त से जिला मुख्यालय समाहरणालय पर धरना देने को बाध्य होंग। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मुखिया भारतेंदु लाल पांडेख् रमेश कुमार राम, मुखिया हरेंद्र सिंह, मुखिया प्रतिनिधि फिरोज़ आलम, मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, मुखिया वीरेंद्र साह, मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम, मुखिया पिंकु देवी, मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह साहित उप मुखिया गण भी विरोध प्रदर्शन मे शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026